076 516 26 76
info@telefon-gegen-gewalt.ch

क्या आप पर हिंसा की जा रही है? क्या आपको सहारा की जरूरत है? क्या आप इस बारे में किसी से बात करना चाहती हैं? आप अकेली नहीं हैं। हमें फोन करें! हम शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक हमेशा उपलब्ध हैं। हम Whatsapp पर भी उपलब्ध हैं। यह हेल्पलाइन सभी के लिए गुप्त और फ़्री है। हम आपके साथ हैं

हिंसा से परेशान महिलाओं के लिए हेल्पलाइन

हिंसा के खिलाफ टेलीफोन यह हेल्पलाइन उन महिलाओं के लिए है जिन पर हिंसा की जा रही है, जिनके निवास की स्थिति के बारे में कानूनी प्रश्न हैं, या जिनको किसी प्रकार की सहायता की ज़रूरत है। हम शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक उपलब्ध हैं। जो महिलाएं ऐसी स्थिति में हैं वे इस फोन नंबर पर कॉल कर सकती हैं। हम आपको आपके अधिकारों के बारे में सूचित करेंगी, विकल्प दिखाएंगी, और सही काउंसलिंग केंद्र के संपर्क में रखेंगी। जब भी संभव हो, हम पहले कॉल पर आपकी भाषा में आपकी सहायता करने की कोशिश करेंगी। फोन कॉल की आपकी सभी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।